Resume shortlist ही नहीं हुआ
सबसे आम वजह यही होती है। आपका resume HR तक पहुँचा, लेकिन shortlist नहीं हुआ। अब सवाल है क्यों। कई कंपनियाँ सैकड़ों आवेदन पाती हैं। HR के पास हर resume पढ़ने का समय नहीं होता। वे पहले software के जरिए screening करते हैं। अगर आपके resume में job description वाले keywords नहीं हैं, तो system आपको आगे नहीं बढ़ाता। यहाँ एक ईमानदार बात समझो। Resume generic होगा तो भीड़ में खो जाएगा। हर job के लिए थोड़ा customization जरूरी है। वही skills highlight करो जो उस role से जुड़ी हों। Resume साफ, संक्षिप्त और focused होना चाहिए। सजावट से ज्यादा clarity काम आती है।
Competition आपकी सोच से कहीं ज्यादा है
आपको लगता है आपने apply किया और कुछ ही लोग होंगे। सच यह है कि popular roles पर 200 से 1000 तक applications आ जाती हैं। अब सोचो। अगर HR को 500 resume मिले हैं और उसे सिर्फ 5 लोग shortlist करने हैं, तो कितने अच्छे लोग भी बाहर रह जाएंगे। यहाँ personal मत लो। कई बार आप योग्य होते हुए भी shortlist नहीं होते। Job market में timing और luck भी factor होते हैं। यह uncomfortable truth है, लेकिन है।
Overqualified या Underqualified होना
कई बार reply इसलिए नहीं आता क्योंकि आप role के लिए perfect fit नहीं दिखते। अगर आप बहुत experienced हैं और role entry level है, तो कंपनी सोच सकती है कि आप ज्यादा दिन नहीं टिकेंगे। अगर experience कम है और role senior level का है, तो HR सीधा skip कर देता है। यहाँ बात ego की नहीं, alignment की है। Apply करते समय खुद से पूछो। क्या मेरा profile इस role से match करता है या मैं बस कोशिश कर रहा हूँ।
Company की internal hiring process
यह हिस्सा अक्सर candidates नहीं जानते। कई कंपनियाँ पहले internal referrals देखती हैं। अगर अंदर का कोई employee candidate recommend कर दे, तो उसके chances ज्यादा होते हैं। कई बार role बाहर post किया जाता है, लेकिन अंदर से candidate पहले से तय होता है। ऐसे में आपका resume technically reject नहीं हुआ। बस process वहीं खत्म हो गया। यह system की reality है। इसे personal attack मत समझो।
Resume में साफ गलती
अब थोड़ी सख्त बात। कई resumes में basic mistakes होती हैं।
- spelling errors
- गलत contact number
- outdated email
- irrelevant experience
- 5 पेज लंबा CV
HR के पास patience नहीं होता। वह 10 सेकंड में decide कर लेता है कि आगे पढ़ना है या नहीं। यहाँ detail मायने रखती है। Simple format, clear headings, measurable achievements।
Example:- sales बढ़ाई की जगह 6 महीने में 25 प्रतिशत sales growth हासिल की Numbers credibility देते हैं।
Apply किया, लेकिन follow up नहीं किया
कई लोग apply करके भूल जाते हैं। अगर 7 से 10 दिन तक reply नहीं आता, तो एक professional follow up email भेज सकते हैं। छोटा और विनम्र संदेश। Interest दिखाइए, pressure नहीं। Follow up से selection guarantee नहीं होता। लेकिन visibility बढ़ती है। यहाँ बात समझो। Companies भी इंसानों से चलती हैं। Gentle reminder कभी गलत नहीं होता।
Profile online strong नहीं है
आजकल HR सिर्फ resume नहीं देखता। LinkedIn profile भी देखता है। अगर आपका LinkedIn खाली है, outdated है, या professional नहीं लगता, तो impression कमजोर पड़ता है। यहाँ consistency जरूरी है। Resume और LinkedIn में contradiction नहीं होना चाहिए। Online presence आपकी credibility बढ़ाती है।
अगर आप भी बार-बार resume भेजने के बाद जवाब का इंतज़ार करते रह जाते हैं, तो Resume क्यों reject हो जाता है? असली वजहें जो candidates समझ नहीं पाते यह लेख जरूर पढ़ें। इसमें उन गलतियों और छुपे कारणों को साफ तरीके से समझाया गया है जिनकी वजह से अच्छे उम्मीदवार भी shortlist नहीं हो।
Silence हमेशा rejection नहीं होता
यहाँ एक जरूरी मानसिक बात। कई बार company hiring freeze कर देती है। कई बार project delay हो जाता है। कई बार HR role बदल लेता है और process रुक जाती है। आपको reply नहीं आता, लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि आप असफल हैं। Silence frustrating होता है। लेकिन यह final judgement नहीं है।
तो अब क्या करें
अब practical हिस्सा।
- हर job के लिए resume customize करें।
- Relevant roles पर apply करें, हर जगह नहीं
- LinkedIn profile मजबूत रखें।
- 7 से 10 दिन बाद polite follow up करें।
- Rejection को personal insult मत समझें।
Job search marathon है, sprint नहीं। Consistency ज्यादा काम करती है बनिस्बत emotion के।
अंतिम बात (मेरी सलाह)
Reply न आना तकलीफ देता है। Self doubt शुरू हो जाता है। लेकिन सच यह है कि job market एक numbers game है। 10 जगह apply करेंगे तो 8 से जवाब नहीं आएगा। 2 से आएगा। उनमें से 1 interview में बदलेगा। यह normal है। अपनी skills बेहतर करते रहिए। Communication साफ रखिए। और patience रखिए। क्योंकि silence आपकी value तय नहीं करता। आपका preparation और persistence करता है।

0 टिप्पणियाँ