Hashtag लगाने के बाद भी reach क्यों नहीं मिलती

में जितनी भी बाते बताऊंगा वो सारी मैने करके दिखी है तो आप निश्चिंत होकर इसे समझे। यहाँ से बात शुरू करते हैं। Hashtag कोई जादू की छड़ी नहीं है। यह ऐसा बटन नहीं जिसे दबाते ही पोस्ट उड़ान भर ले। लोग सोचते हैं मैंने 20 hashtag लगा दिए अब reach अपने आप आ जाएगी यह सोच ही सबसे बड़ी गड़बड़ी है। असल में hashtag signal है, समाधान नहीं। अगर बाकी सब कमजोर है, तो hashtag कुछ नहीं बचा सकता। अब धीरे धीरे पूरा खेल खोलते हैं।
Hashtag लगाने के बाद भी reach क्यों नहीं मिलती

Algorithm पहले कंटेंट देखता है, hashtag बाद में

यहाँ बात सीधी है। Algorithm यह नहीं पूछता इस पोस्ट में कौन से hashtag हैं वह पहले यह देखता है लोग रुक रहे हैं या नहीं पढ़ रहे हैं या नहीं swipe कर रहे हैं या skip अगर शुरुआती लोग पोस्ट को ignore कर देते हैं तो hashtag irrelevant हो जाता है। यहाँ समझने वाली बात है Hashtag reach नहीं लाता Hashtag पहचान दिलाने का मौका देता है अगर कंटेंट उस मौके पर fail हो गया तो game over।

गलत hashtag सबसे बड़ा silent killer है

अब असली गलती पर आते हैं। अधिकतर लोग यह करते हैं Trending hashtag उठा लिए बहुत बड़े hashtag लगा दिए बिना niche समझे hashtag चिपका दिए। मान लो तुम educational पोस्ट डाल रहे हो और hashtag लगा दिया viral reels, trending now, explore page यह mismatch है। Algorithm confused हो जाता है Audience confused हो जाती है नतीजा Reach zero के करीब। छोटा लेकिन relevant hashtag हमेशा बड़े लेकिन generic hashtag से बेहतर होता है।

Overuse भी underperformance लाता है

यह बात कम लोग बोलते हैं। 20 से 30 hashtag ठूंस देना smart नहीं है। यह noise पैदा करता है। Algorithm को यह समझ नहीं आता पोस्ट असल में किस बारे में है और जब signal साफ नहीं होता तो reach घट जाती है। Better approach यह है 5 से 8 strong hashtag बिल्कुल topic से जुड़े हुए एक ही category के कम लेकिन साफ।
Instagram Reels का algorithm reach कैसे तय करता है, यह समझना जरूरी है। इसी से जुड़ा हमारा लेख Instagram Reels Algorithm Explained आपको साफ बताएगा कि reels किस आधार पर आगे push होती हैं और कहाँ creator गलती कर देता है।

Timing और initial response का खेल

अब एक practical बात। Hashtag तभी काम करता है जब पोस्ट publish होने के बाद पहले 30 से 60 मिनट में reaction मिले।
अगर इस समय
  • कोई like नहीं
  • कोई comment नहीं
  • कोई save नहीं
तो algorithm पोस्ट को dead मान लेता है। इसका मतलब यह नहीं कि पोस्ट खराब है इसका मतलब है गलत समय पर पोस्ट गई। Audience online नहीं थी और hashtag बेबस रह गया।

Reach गिरने की एक अनदेखी वजह

यह point थोड़ा uncomfortable है लेकिन जरूरी है। अगर आपका अकाउंट
  • बार बार copy content डालता है
  • बिना value वाले पोस्ट करता है
  • engagement bait करता है
तो algorithm trust कम कर देता है। इस हालत में hashtag लगाने या न लगाने से कोई फर्क नहीं पड़ता। Reach गिरती ही है। यह punishment नहीं है यह filtering है। Algorithm साफ कंटेंट चाहता है साफ intention के साथ।

अब असली सवाल

तो करना क्या है अब बात practical solution की।
यह करो:
  • पहले headline मजबूत बनाओ
  • पहले दो लाइन ऐसी लिखो कि रुकना पड़े
  • एक clear idea रखो, भटकाव नहीं
  • 5 से 8 niche specific hashtag
  • audience active time पर पोस्ट
और सबसे जरूरी हर पोस्ट viral होने की उम्मीद मत रखो। Consistency algorithm से बड़ा signal है। आज नहीं तो कल लेकिन सही काम कभी बेकार नहीं जाता।
अगर आप सोशल मीडिया से बिना पैसे लगाए सीखना चाहते हैं, तो सिर्फ hashtag पर भरोसा करना काफी नहीं है। सही सोच और process समझने के लिए यह लेख जरूर पढ़ें बिना पैसे लगाए सोशल मीडिया से सीखने की सही शुरुआत कैसे करें।

आखिरी जरूरी सलाह ❤️ 

Hashtag कोई shortcut नहीं है। यह बस रास्ते का signboard है। अगर गाड़ी ही कमजोर है तो signboard कुछ नहीं कर सकता। Content मजबूत होगा तो hashtag अपने आप काम करेगा। और हाँ अगर reach कम है तो इसका मतलब यह नहीं कि तुम गलत हो। अक्सर इसका मतलब होता है तुम सीखने के बीच में हो।और सीखने वाला इंसान ही आगे जाता है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ