Facebook page बनाने के बाद लोग follow क्यों नहीं करते

ये सब में अपने खुद के अनुभव से बता रहा हूं जिन बातों का आपको ध्यान रखना है और आगे बढ़ना है। Page बना लिया, अब लोग अपने आप नहीं आएंगे यहाँ से बात साफ शुरू करते हैं। Facebook page बनाना आज के समय में सबसे आसान काम है। दो मिनट में page बन जाता है। लेकिन यही सबसे बड़ा धोखा भी है। बहुत से लोग मान लेते हैं कि page बनते ही लोग follow करने लगेंगे। ऐसा नहीं होता।Facebook कोई मेहमानों से भरा हॉल नहीं है जहाँ आप दरवाजा खोलते ही भीड़ आ जाए। यह एक market है। और market में attention कमाई जाती है, मिलती नहीं।
Facebook page बनाने के बाद लोग follow क्यों नहीं करते

आपकी content लोगों को रुकने की वजह नहीं दे रही

यहाँ असली खेल शुरू होता है। कोई भी user Facebook पर टाइम पास करने आता है। वह स्क्रोल करता है, देखता है, और अगर कुछ उसे रोक ले तो वहीं रुकता है। अब खुद से एक ईमानदार सवाल पूछो। अगर तुम खुद user होते, तो क्या तुम्हारी post देखकर रुकते? अक्सर pages पर ये गलतियाँ दिखती हैं
  • बिना मतलब की motivational lines
  • हर पोस्ट में follow और like की भीख
  • दूसरों से copied content
  • vague captions जिनमें साफ बात नहीं होती
लोग तभी follow करते हैं जब उन्हें लगे कि यह page मुझे कुछ देगा हर बार कुछ नया, काम का या entertaining

Page की niche clear नहीं है

यह बहुत common problem है। आज पोस्ट comedy की कल सरकारी योजना परसों शायरी फिर किसी celebrity की reel User confuse हो जाता है। उसे समझ नहीं आता कि यह page किसलिए है। Facebook algorithm भी confuse हो जाता है।Page को follow करने का मतलब होता है मैं आगे भी इसी तरह का content देखना चाहता हूँ अगर content का direction साफ नहीं है, तो follow क्यों करेगा कोई?

शुरुआती stage में Facebook खुद push नहीं करता

यह कड़वी सच्चाई है। नया page Facebook के लिए zero value होता है। जब तक
  • regular posting नहीं होती
  • लोग post पर रुकते नहीं
  • comment और share नहीं आते
तब तक Facebook खुद page को ज्यादा लोगों तक नहीं दिखाता। इसका मतलब यह नहीं कि आपका content खराब है। इसका मतलब यह है कि आपको consistency दिखानी होगी। Facebook पहले देखता है क्या यह creator serious है या नहीं

आप सिर्फ post डाल रहे हैं, बात नहीं कर रहे

यह सबसे ज्यादा नजरअंदाज की जाने वाली बात है। Social media social इसलिए कहलाता है क्योंकि यहाँ बातचीत होती है। लेकिन ज्यादातर लोग
  • comment का reply नहीं देते
  • inbox का जवाब नहीं देते
  • audience से सवाल नहीं पूछते
User को feel ही नहीं होता कि page के पीछे कोई इंसान है। जब page human लगता है, तभी लोग जुड़ते हैं।

Profile से page तक आने का रास्ता नहीं बना

बहुत लोग सोचते हैं page बना लिया, अब वही काफी है लेकिन शुरुआत में page को support चाहिए। अगर आप अपनी personal profile से share नहीं कर रहे WhatsApp status में नहीं डाल रहे दोस्तों को invite नहीं कर रहे तो page अकेला रह जाता है। Facebook organic growth slow है। पहले circle से push देना पड़ता है।
अगर आप सोच रहे हैं कि Hashtag लगाने के बाद भी reach क्यों नहीं मिलती सही strategy के बिना hashtag reach नहीं बढ़ाते, बल्कि कई बार पोस्ट को दबा भी देते हैं। समझना जरूरी है कि reach असल में किन चीज़ों पर depend करती है।

Follow मांगने का तरीका गलत है

सीधी बात। हर पोस्ट में Please follow my page, Support me guys यह तरीका काम नहीं करता। लोग follow तब करते हैं जब content उन्हें impress कर दे उन्हें लगे अगली पोस्ट भी ऐसी ही होगी Follow एक decision है, reaction नहीं।

आखिर में जरूरी सच क्या है

Facebook page पर follow न आने की वजह algorithm नहीं है। ज्यादातर बार वजह होती है
  • unclear direction
  • weak content
  • patience की कमी
यह एक process है। 30 दिन नहीं, 90 दिन सोचो। 10 post नहीं, 100 post सोचो। अगर content honest है, clear है, और regular है तो follow आएंगे धीरे लेकिन टिकाऊ और वही follow असली होते हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ